हजारीबाग जिले के केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दिन पहले सामने आए वीडियो ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। परिवार नियोजन ऑपरेशन जनरेटर और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा था। अब इस वीडियो को उजागर करने वाली महिला को सरकारी कर्मचारी द्वारा धमकाए जाने का वीडियो सामने आया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग

की है कि महिला को तत्काल सुरक्षा दी जाए और धमकी देने वाले कर्मचारी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। भाजपा ने कहा है कि झारखंड में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए सच की आवाज़ दबाने वाले किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उच्चस्तरीय जाँच के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

