हजारीबाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने चौपारण थाना क्षेत्र स्थित शिव होटल/शिव खीर मोहन में छापेमारी की। जांच के दौरान होटल परिसर से करीब 12 लीटर संदिग्ध शराब बरामद की गई, जिसे अवैध रूप से संग्रहित कर सेवन और बिक्री के लिए रखा गया था। उत्पाद विभाग ने बरामद शराब के सैंपल को जांच

के लिए प्रयोगशाला भेजा है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि शराब वैध है या नकली। इस दौरान मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की खरीद-बिक्री और सेवन कानूनन अपराध है। आम जनता से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें।

