बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वाधान में रांची महानगर में आक्रोश एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी सहित अन्य हिंदू संगठनों के वरीय पदाधिकारी और ओजस्वी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने हत्या की निंदा करते हुए भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोर देकर कहा कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ समान आवाज़ और ऐक्य बनाए रखना आवश्यक है।

