रांची में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान झरिया मास्टर प्लान, सरकारी भूमि मुआवजा, कोयला खानों के लिए भूमि अधिग्रहण, रैयतों

के मुआवजे और रोजगार, विस्थापितों के पुनर्वास, CSR फंड के उपयोग और कोयला परियोजनाओं के संचालन में आ रही बाधाओं जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास, रोजगार और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।
