झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज क्रिसमस के पावन अवसर पर जीईएल चर्च, एनडब्ल्यू जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और पेंटीकॉस्टल चर्च के पुरोहित और यूथ लीडर्स ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, उन्होंने मुख्यमंत्री और विधायक को क्रिसमस की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने

इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, भाईचारे और मानवता के संदेश को फैलाने का अवसर है। उन्होंने समाज में धार्मिक सद्भाव और एकता की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी इस पवित्र अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी और राज्य में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मुलाकात के दौरान, विभिन्न चर्चों के प्रतिनिधियों ने राज्य में सामाजिक और धार्मिक सहयोग बढ़ाने के लिए अपने विचार साझा किए।

