
झारखंड सरकार ने क्रिसमस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से रांची जिले की 3,93,084 महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई। रांची डीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। कांके में 31,781, मांडर में 23,308, सिल्ली में 21,390, बेड़ो में 20,761, चान्हो में 19,851 और रातू में 18,790 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। शहरी क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

