कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के पास मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की बर्बर हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जब सियालदह से जुलूस निकालते हुए उप उच्चायोग की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर झड़प हो गई, और पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

