डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिवार की तरफ से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।उद्घाटन प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने किया। इस दौरान आकर्षक चरनी में बालक यीशु मसीह को रखकर सजाया गया था। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अन्य वर्गों के बच्चों द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और त्याग के संदेश को प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने शांता क्लोज का रूप धारण कर अपने साथियों के बीच चाकलेट एवं गिफ्ट भेंट किया। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि क्रिसमस प्रेम, शांति, सेवा एवं त्याग

का पर्व है। यह भाईचारे, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम को आकर्षक रूप देने में विद्यालय की कला की शिक्षिका अमृता दास, नृत्य शिक्षिका केया चौधरी, संगीत शिक्षिका स्वगत चक्रवर्ती, लक्ष्मी सिंह, पपीया बैनर्जी, कुमारी प्रियंका, लिपिका सेन, मैथिली आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

