धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो ने बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो और धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ मिलकर धनबाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के साथ केंद्रीय कोयला मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद महोदय ने झरिया और बीसीसीएल क्षेत्र में भूमिगत आग, केंदुआडीह गैस रिसाव, और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर स्थिति से मंत्री को अवगत कराया। सांसद महोदय ने कहा कि ये समस्याएँ वर्षों से जारी हैं और अब विकराल रूप ले चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

सांसद महोदय ने वैज्ञानिकों की मदद से भूमिगत आग को बुझाने और विस्थापित परिवारों के मुआवजे और नियोजन के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। सांसद महोदय को विश्वास है कि केंद्रीय मंत्री इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि कोयलांचल के पर्यावरण और वहां के जीवन स्तर में सुधार किया जा सके।

