दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘चाइना ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम’ शुरू किया है। इसके तहत अब भारतीय नागरिक चीन यात्रा के लिए वीजा का आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे पहले की तरह भारी कागजी कार्यवाही और व्यक्तिगत दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (जीबीए) के मुताबिक, यह सुविधा 22 दिसंबर 2025 से आधिकारिक रूप से लागू हो गई है। दूतावास ने इस बारे में जानकारी साझा की। ऑनलाइन सिस्टम के तहत भारतीय नागरिक टूरिस्ट, बिजनेस, स्टूडेंट और

वर्क वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक ‘वीजा फॉर चाइना’ वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट भी ऑनलाइन तय कर सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम भारत और चीन के बीच संबंधों को सुधारने और सामान्य करने की दिशा में अहम पहल है।

