मंडी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग पहुंचीं। उन्होंने पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। कंगना की बाबा बैद्यनाथ में गहरी आस्था देखने को मिली।” “इसके बाद कंगना ने वासुकीनाथ धाम में भी पूजा की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन

पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और प्रशंसकों का भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर धनबाद भाजपा नेता अमरेश सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। कंगना रनौत का यह आध्यात्मिक दौरा उनके भक्तों और देशवासियों के लिए एक प्रेरणा साबित हुआ।

