दिल्ली में बांगलादेश हाई कमीशन के बाहर हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ढाका में हुई घटना को लेकर बांगलादेश सरकार और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश के बाद हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस ने

सुरक्षा कड़ी कर दी थी, जबकि कुछ लोग बैरिकेडिंग पर चढ़कर हनुमान चालीसा भी पढ़ रहे थे। यह प्रदर्शन बांगलादेश में हुई हिंसा और दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में था।

