
मेक्सिको के मध्य हिस्से में एक छोटे निजी विमान की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सैन मातेओ अतेन्को में यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब विमान अकापुल्को से उड़ान भरने के बाद टोलुका एयरपोर्ट की ओर आ रहा था। विमान ने पास के फुटबॉल मैदान पर लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन एक व्यावसायिक इमारत से टकरा गया और आग पकड़ ली।” “हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य की पहचान और तलाश जारी है। दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

