
हिजाब विवाद को लेकर गृह विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे सवाल उठे। सम्राट चौधरी के बयान का हवाला देते हुए पूछा गया, “अगर सड़क पर किसी लड़की से छेड़छाड़ होती है, तो तुरंत कार्रवाई होती है, तो क्या सीएम के मामले में भी कोई कार्रवाई की जाएगी?” इस पर, बिहार के DGP (Director General of Police) ने जवाब दिया कि हर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। वह इसे कानून के दायरे में लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हैं।

