
चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित माउंट एवरेस्ट, अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फीली चोटी प्लास्टिक, पुराने कपड़े, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर और फटे टेंट से ढकी हुई है। पर्यावरण विशेषज्ञों और यूजर्स ने चोटी पर जमा कचरे को गंभीर खतरा बताया है।

