उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन बढ़ी है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर से बांदा में एक किसान और एक युवक की मौत हुई। कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं

और लोगों से बेवजह घर से न निकलने की अपील की गई है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी जारी है। आईएमडी के अनुसार, तापमान में गिरावट 25 दिसंबर तक जारी रह सकती है।

