रांची में RPF की बड़ी कार्रवाई: 14 किलो गांजा बरामद, कीमत लगभग ₹7 लाख

रांची में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 17.12.2025 को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15027 के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर कोच S-3 की तलाशी ली गई। तीन संदिग्ध बैग बरामद किए गए, जिनके पास बैठे दो पुरुष और एक महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आगे पूछताछ और डीडी टेस्ट किट से जांच में कुल 14 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹7,00,000 है। बरामद गांजा और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई ऑपरेशन NARCOS के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उत्कृष्ट कार्य में शामिल अधिकारी व स्टाफ: आरपीएफ: निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडे, सोहन लाल, स्टाफ संगीता कुमारी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *