जिदातो मिशन परिसर में क्रिसमस कार्निवल 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्रिसमस उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे एवं मानव सेवा का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहिष्णुता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि

जिदातो मिशन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। क्रिसमस कार्निवल जैसे आयोजन बच्चों एवं युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करते हैं। उपायुक्त ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, शांति एवं आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया।

