कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने उर्स के मुबारक अवसर पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेंट की। कांग्रेस अध्यक्ष से चादर ग्रहण करने के लिए अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री शायर इमरान जी के नेतृत्व में देशभर से आए कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल श्री खरगे जी के आवास पर उपस्थित हुआ।

अल्पसंख्यक विभाग का यह प्रतिनिधिमंडल आगामी दिनों में अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश करेगा।

