कोडीन कफ सिरप मामले पर CM योगी का बड़ा आरोप, सपा से जुड़े होने का दावा |

कोडीन कफ सिरप मामले पर CM योगी का बड़ा आरोप, सपा से जुड़े होने का दावा |

कोडीन कफ सिरप मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन अभियुक्तों को एसटीएफ और यूपी पुलिस ने पकड़ा है, उनके संबंध समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा पहले से ही कुख्यात रही है और इस पूरे मामले में उसकी संलिप्तता और गहराई से सामने आएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी गठित की गई है, जिसमें यूपी पुलिस और एफएसडीए के अधिकारी शामिल हैं।

जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि किन-किन लोगों तक इस अवैध कारोबार का पैसा पहुंचा। सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, “यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।” उन्होंने कहा कि माफियाओं के साथ नेताओं की तस्वीरें भी सामने हैं। जांच होने दीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *