केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चौथी उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान मंत्री ने संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर एनसीआर की वायु गुणवत्ता में स्पष्ट और ठोस सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी उपायों को सख्ती और

प्रभावी ढंग से लागू करने, निर्माण गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने, और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कड़ी कार्रवाई करने पर ज़ोर दिया। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ हवा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

