
नागरिक सुरक्षा मंच, कोयलांचल की रक्षा के लिए आया आगे। जी हां कल दिनांक 19 दिसंबर दिन शुक्रवार को धनबाद के लुंबी सर्कुलर रोड स्थित एक होटल के सभागार में नागरिक सुरक्षा मंच ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर सभी राजनीति पार्टियों को निजी हित,भेद भाव,और आपसी मतभेद को भुलाकर राजनीति से ऊपर उठकर कोयलांचल की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आने को कहा है। गौर तलब रहे कि कोयलांचल के लोग अपने प्राण रक्षा के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं।हाल ही में जहरीली गैस रिसाव, चाल धंसना ,प्रदूषण अवैध कोयला उत्खनन, ने लोगो का जीवन दूभर कर रखा है। सभी पार्टियों के लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए नागरिक सुरक्षा मंच के बैनर तले इस लड़ाई को लड़ने की बात स्वीकार करते हुए पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने मौजूदा हालात के लिए BCCL और DGMS को साफ तौर पर दोषी ठहराया। मंच के पदाधिकारियों ने आगामी 26 दिसंबर को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना देने की बात भी कही यही नहीं 19 जनवरी 2026 को DGMS के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने की बात भी कही। कोयलांचल में घटने वाली इतनी बड़ी बड़ी दुर्घटनाओं के लिए N.G.T मानवयोग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फटकार लगाते हुए अपना काम करने के लिए भी कहा है। यही नहीं मंच के लोगों ने केंद्र सरकार,राज्य सरकार, जिला प्रशासन और सभी समाज सेवी संस्थाओं से भी गुहार लगाई है कि कोयलांचल के नागरिकों और कोयलांचल की रक्षा के लिए आगे आए। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

