जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चिलगो गांव में जानलेवा हमले की कोशिश को पुलिस ने नाकाम करने में सफलता पाई है। संवाददाता सम्मेलन में मामले की जानकारी देते हुए महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि आवेदक रमेश मुर्मू ने 5 दिसंबर 2025 को अमड़ापाड़ा थाना में आवेदन दिया था जिसके आधार पर अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 73/25, धारा 109(1)/61(2)बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने नवनिर्मित आवास पर थे तभी एक अपराधी उनके पास आया और जान मारने की नीयत से पिस्तौल से दो बार गोली चलाई लेकिन मिसफायर होने के कारण वे बच गए और शोर मचाते हुए भागे। मामले के त्वरितअनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। दल ने

छापामारी कर घटना में संलिप्त अभियुक्त सुनिल मुर्मू, पिता रामके मुर्मू, निवासी जामकनाली (भुईया टोला)थाना अमड़ापाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का बना देशी रिवॉल्वर भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।सुनिल मुर्मू का आपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी दल में थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा सहित पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः पप्पू कुमार, चंदन कुमार सिंह, बूदीलाल मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश गोप व सूरजमल पासवान एवं अमड़ापाड़ा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा के कर्मी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

