संसद में ‘जी-राम-जी’ बिल के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसदों का विरोध लगातार जारी है। सांसदों ने रातभर संसद परिसर में धरने पर बैठकर बिल का विरोध किया। उनका कहना है कि यह बिल महात्मा गांधी का अपमान करने के साथ-साथ किसानों और गरीबों के हितों के खिलाफ है। सांसदों ने बिल को वापस लेने और इसे आगे की जांच के लिए संसदीय पैनल के पास भेजने की मांग की।

धरने के दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी चिंताओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त किया।

