दिल्ली पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयों और फर्जी कॉस्मेटिक उत्पादों के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दिल्ली में अवैध निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। रैकेट से जुड़े एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया गया और फर्जी फेयर एंड लवली व वीट कॉस्मेटिक क्रीम जब्त की गई। साथ ही, भारी मात्रा में नकली दवाइयों का उत्पादन करने के लिए उपयोग

किया गया कच्चा माल, मशीनरी और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। इस उत्कृष्ट कार्यवाही में निरीक्षक मनजीत कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त अनिल शर्मा और पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को होने वाले बड़े आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान को रोका जा सका।

