नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल कोर्ट द्वारा ईडी की चार्जशीट को मान्यता न दिए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। इसी कड़ी में यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध

बताया। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।

