बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थावे वाली मां का 51 लाख रुपये मूल्य का मुकुट चोरी हो गया। चोर गर्भगृह में घुसकर मां दुर्गा की प्रतिमा से सोना-चांदी के मुकुट, हार और अन्य कीमती आभूषण चुरा ले गए। इसके अलावा मंदिर परिसर में बने लॉकर को भी तोड़ा गया और दानपेटी उठा ली गई। घटना के बाद मंदिर में हड़कंप मच

गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है।

