
खबर कैमूर से है जहां मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव के काली स्थान के समीप मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी,इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार 30 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया, वहीं मौके स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी अमरजीत खरवार की 30 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी के रूप में हुई है,मृतका के भसुर दिलीप खरवार ने बताया कि ज्ञानती देवी अपने भाई के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिलने पर उसे देखने के लिए अपने मायके कोचस थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव जा रही थी,इसी दौरान वह अपने गांव दसौती गांव से ऑटो रिक्शा पर सवार होकर मोहनिया बस पकड़ने के लिए निकली थी। जैसे ही ऑटो रामगढ़ मोहनिया पथ पर भरखर गांव के काली स्थान के पास पहुंचा, तभी रॉन्ग साइड से आ रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी,हादसे के बाद आसपास के लोगों ने महिला को मोहनिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर मोहनिया थाना की पुलिस और मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतका के दो पुत्र हैं 12 वर्षीय आशीष कुमार और 7 वर्षीय साजन कुमार,हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा की मांग किया है।

