श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व मंत्री अरजुन रणतुंगा एक बार फिर विवादों में हैं। सरकारी तेल कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों की जांच तेज कर दी गई है। भ्रष्टाचार जांच आयोग (CIABOC) ने अदालत को बताया है कि रणतुंगा को संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आरोप है कि 2017–2018 के दौरान ईंधन खरीद से जुड़े फैसलों में

दीर्घकालिक टेंडर रद्द कर महंगे स्पॉट टेंडर लागू किए गए, जिससे सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन को करीब 800 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का नुकसान हुआ। मामले में जांच जारी है।

