वाराणसी के कढ़ाई और एम्ब्रॉयडरी कारीगरों के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। कारीगरों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं वाराणसी से सांसद होने के बावजूद उन्हें सरकारी उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर खत्म हो गए हैं और वे अन्य राज्यों में काम की तलाश में भटक रहे हैं। राहुल

गांधी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाएंगे ताकि कारीगरों को उनका हक मिल सके।

