झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में जिदातो गर्ल्स स्कूल में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का उद्देश्य सशक्त और सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वित्तीय स्थिति के कारण कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर जागरूक करते हुए कई बिंदु पर चर्चा की गई। इस दौरान जननी शिशु सुरक्षा राष्ट्रीय किशोर एवं बाल स्वास्थ्य से संबंधित ,सार्वभौमिक टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष समेत राष्ट्रीय पोषण सुविधाओं संचारी एवं गैर संचारी रोग से संबंधित

बिंदु पर जागरूक की गई।आस पास जागरूकता फैलाने को लेकर अपील की गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने गरीब और कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क कानूनी सलाह प्रदान करना, विशेषकर स्वास्थ्य अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी साथ ही स्वास्थ्य को एक मौलिक अधिकार के रूप में स्थापित करने और चिकित्सा आपातकाल में इलाज से इनकार न करने के कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली ने स्वास्थ्य से संबंधित मुफ्त सहायता एवं हित में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल, टीचर,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख समेत छात्रा उपस्थित रही।

