पुलिस अधीक्षक द्वारा हिरणपुर थानांतर्गत चौड़ामोड एवं मुफ्फसिल थानांतर्गत कुसुमाफाटक तथा काशीला मोड़ चेकपोस्ट का औचक जांच किया गया। जांच के दौरान संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया गया, चेकपोस्ट पर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा, लाइट इत्यादि की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। जांच के दौरान चेकपोस्ट पर उपस्थित दंडाधिकारी, चौकीदार एवं पुलिस पदाधिकारी को

सख्त निर्देश दिया गया कि सभी मालवाहक वाहनों का माइनिंग चालान चेक करें, रजिस्टर में प्रविष्टि करें तथा एक भी वाहन को बिना माइनिंग चालान जांच किए आगे नहीं जाने देंगे। ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कारवाई की जाएगी।

