बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेताओं और अधिकारियों की कड़ी क्लास लेते हुए भूमाफिया गैंग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि जमीन माफिया गिरोह के पीछे कौन-कौन सफेदपोश लोग हैं, इसकी जड़ तक जाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि बहानेबाज़ी अब नहीं चलेगी और झोला में ऑफिस चलाने की परंपरा पूरी तरह खत्म होगी। उन्होंने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े हर कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य है। जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

