
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि यात्रा के दौरान 22 विभागों से जुड़ी 430 योजनाओं को स्वीकृति दी गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। नीतीश कुमार ने कहा कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान जिलों में निरीक्षण के आधार पर नई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 50 हजार करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बिहार को देश के विकसित राज्यों में शामिल करना है।

