पन्ना, मध्य प्रदेश के कृष्णा कल्याणपुर में दो दोस्तों की किस्मत चमक उठी। 24 वर्षीय सतीश खटीक और 23 वर्षीय साजिद मोहम्मद को महज 20 दिन पहले शुरू हुई खदान में 15.34 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला। यह हीरा इस साल का सबसे बड़ा और चमकदार हीरा बताया जा रहा है। हीरे की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हीरे की खोज से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और

दोनों युवाओं की किस्मत इस अनोखी घटना से पूरी तरह बदल गई है।

