झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विशाल मांझी की उपस्थिति में प्रखंड के सभागार में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार विशाल मांझी ने बताया कि पूरे विश्व में मानव अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान मानव अधिकार के उद्देश्य पर चर्चा की गई जिसमें मानवीय गरिमा की रक्षा, समानता और भेदभाव का उन्मूलन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं सुरक्षा, बुनियादी ज़रूरतें की पूर्ति न्याय और शांति स्थापित करना, जागरूकता बढ़ावा, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि अपने

अधिकारों का प्रयोग करते समय दूसरों का अधिकारों का सम्मान करें।वहीं लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने समानता, स्वतंत्रता, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक,सांस्कृतिक, शैक्षिक संवैधानिक उपचारों का अधिकार पर विस्तार पूर्वक बताया।मौलिक अधिकार के साथ मौलिक कर्तव्य को पालन करने को लेकर कहा गया।पाकुड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी समीरअल्फ्रेड मुर्मू ने सरकारी योजनाओं समेत लोगों के अधिकार पर विस्तृत जानकारी दी साथ ही मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार की गारंटी देकर काम के अधिकार बेरोजगार भत्ता पर जानकारी दी गई। मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया।

