गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन की कैंटीन में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, नित्यानंद राय और सांसद अनिल बलुनी के साथ दोपहर का भोजन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने पूरी सब्ज़ी का आनंद लिया और सांसदों के साथ हल्की बातचीत भी की।\

संसद में अमित शाह की व्यस्तता को देखते हुए ऐसे अनौपचारिक और सहज पल कम ही देखने को मिलते हैं। सांसदों के साथ यह मुलाकात न केवल भोजन का अवसर थी बल्कि सदन की कार्यवाही के बीच एक छोटा विराम और आपसी संवाद का भी मौका प्रदान करती है।

