परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र, शिक्षक और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है, जिसमें छात्र प्रधानमंत्री को 500 अक्षरों तक में अपना सवाल भेज सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है। इसमें भाग लेने के लिए छात्र (क्लास 6 से 12), मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर “Participate Now” टैब पर क्लिक कर अपनी श्रेणी चुनें, आवश्यक विवरण भरें और प्रश्न सबमिट करें। फॉर्म जमा होने के बाद पुष्टि डाउनलोड करें। यह वार्षिक कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करता है।

