जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर में भारतीय सेना की मेंढर बटालियन ने एक भव्य मैराथन का आयोजन किया। इस आयोजन में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ शहर के ग्रामीण इलाकों से भी सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सेना द्वारा आयोजित यह दौड़ युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की

शुरुआत सुबह के समय हुई, जहां प्रतिभागियों ने जोश के साथ दौड़ लगाई। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सेना के अधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

