प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर पंचायत के अनूपनगर एवं कुसमानगर गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया।क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने तनवीर आलम को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से स्नान घाट निर्माण हेतु आवेदन,पीएससी रोड की जर्जर स्थिति,बिजली आपूर्ति में हो रही समस्याएं,स्वास्थ्य सेवाओं में कमी जैसी महत्वपूर्ण

समस्याएँ रखी गईं। इसके अतिरिक्त पारा शिक्षकों ने अपना एक ज्ञापन प्रदेश महासचिव को सौंपा। तनवीर आलम ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल, मुखिया अजमल शेख, लक्ष्मीकांत,नसीम आलम बुलबुल शेख, फिरोज आलम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

