लोकसभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा, SIR पर भी होगी बात |

लोकसभा में आज चुनाव सुधार पर चर्चा, SIR पर भी होगी बात |

लोकसभा में आज मंगलवार को चुनाव सुधारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर तीखा बहस होने के आसार हैं। खासकर कांग्रेस इस पर आक्रामक रुख अपना सकती है। नेता विपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से वोट चोरी, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और SIR में अनियमितताओं को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते रहे हैं।

चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी करेंगे, जबकि राहुल गांधी भी इस दौरान बोलेंगे। विपक्ष हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में वोटर धोखाधड़ी, बीएलओ की कथित मौतों और SIR प्रक्रिया में जल्दबाजी जैसे मुद्दे उठाने की संभावना है। सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक निकाय है, इसलिए चर्चा चुनाव सुधारों पर व्यापक होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *