भभुआ: वक्फ बोर्ड ने उम्मीद पोर्टल की तिथि बढ़ाने की मांग की |

भभुआ: वक्फ बोर्ड ने उम्मीद पोर्टल की तिथि बढ़ाने की मांग की |

इस समय बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिला से है जहां भभुआ शहर स्थित मुसाफिर खाना में वक्फ बोर्ड से जुड़े बड़ी संख्या में मुसलमान एकत्र हुए और उम्मीद पोर्टल की अंतिम तिथि न बढ़ाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की, उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रक्रियागत दिक्कतों और तकनीकी परेशानियों के कारण कई लाभार्थी समय पर आवेदन पूरा नहीं कर पाये उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पोर्टल की अंतिम तिथि बढ़ाकर प्रभावित लोगों को राहत दी जाए, ताकि सभी लोग सम्पतियों का ब्यौरा को बिना किसी दबाव के प्रक्रिया पूरी कर सकें।

वक्फ बोर्ड प्रतिनिधि रमजान अंसारी ने चेतावनी दी कि समय सीमा न बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग योजनाओं से वंचित रह गए जिससे समुदाय में असंतोष पैदा हो सकता है,बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं व वक्फ बोर्ड सदस्यों ने कहा कि वे जल्द ही जिला प्रशासन और राज्य स्तर पर वक्फ बोर्ड अधिकारियों के आलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से मिलकर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएँगे,उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार समुदाय की समस्या समझते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय जल्द लेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *