खबर कैमूर से है जहां हत्या के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी को भभुआ थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है,भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि पैसे की लेन देन को लेकर इंद्रदेव यादव उर्फ बब्लू यादव का किया गया था फंदे से लटकाकर हत्या, मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार बाकी नामजद फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही है छापेमारी, बता दें कि आज भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेस वार्ता किया जहां उन्होंने बताया कि भभुआ शहर स्थित चकबंदी रोड एक मकान में एक युवक का फांसी के फंदे से लटका शव मिला था, मृतक की पहचान भभुआ वार्ड नं 10 चकबंदी रोड निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ बब्लू यादव के रूप में किया गया था, जिसके परिजनों द्वारा दिए गए 4 लोगों के नामजद आवेदन

पर भभुआ थाना में एफआईआर दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसंधान में पाया गया कि एक कृष्णा यादव नाम का व्यक्ति है जो अधौरा गांव निवासी है, जो इस केश में संलिप्त पाया गया, जिसका मृतक से पैसे की लेन देन थी जिसको लेकर इंद्रदेव यादव की हत्या कर दिया गया, फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है और इसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है, फिलहाल इसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, पुलिस बाकी फरार आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है, इस मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को पुलिस बक्सेगी नहीं, यह कार्रवाई भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार एवं उनके टीम के द्वारा किया गया है।

