लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लगातार विपक्ष को दरकिनार कर रही है और विदेश से आने वाले डेलिगेशन को नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं दिया जा रहा। राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मेहमानों से LOP की मुलाकात एक पुरानी संसदीय परंपरा है

, लेकिन मौजूदा सरकार डेलिगेट्स को सलाह देती है कि वे विपक्ष से न मिलें। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व केवल सरकार ही नहीं बल्कि विपक्ष भी करता है। प्रियंका गांधी ने भी भाई के आरोपों को सही बताते हुए कहा कि सरकार प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रही और यह लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

