दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के दौरान एक खास पल देखने को मिला। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनूदित श्रीमद् भगवद् गीता की प्रति भेंट की। पुतिन भारत के दो दिन के दौरे पर हैं

और दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 23वीं भारत-रूस वार्षिक समिट से पहले हुई। गीता की यह प्रति भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक मानी जा रही है। चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

