धनबाद के केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी

धनबाद के केंदुआडीह में जहरीली गैस रिसाव, मची अफरा-तफरी

झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह में बीसीसीएल कोल प्रोजेक्ट क्षेत्र के पास जहरीली गैस (संभावित मिथेन) का रिसाव होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों में लोग बीमार पड़ गए। स्थानीय लोगों ने तेज दुर्गंध और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। घटना में एक बच्चे की मौत और दर्जनभर से अधिक लोग बीमार हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर 10 से अधिक एंबुलेंस भेजीं। स्वास्थ्य विभाग और बीसीसीएल की टीम जांच में जुटी है। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों को खाली कराने का निर्देश दिया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *