किशनगंज में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी ने शिकायत की थी कि जमीन परिमार्जन के नाम पर राजदीप पासवान मोटी रकम मांग रहा है। शिकायत के आधार पर सात सदस्यीय निगरानी टीम ने जाल बिछाया और प्रखंड कार्यालय के पास अभिषेक होटल से

राजदीप पासवान को कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।

