राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। मंगलवार सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शहर का औसत AQI 350 के करीब दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जिससे दृश्यता घट गई है

और लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। राजधानी के कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच चुका है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों में सांस संबंधी दिक्कतें, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

