चक्रवाती तूफान दित्वाह अब कमजोर होकर गहरे निम्न दबाव में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में यह सिस्टम और कमजोर होकर सामान्य निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा और धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा। पिछले छह घंटों में दित्वाह ने मात्र 3 किमी प्रति घंटा की धीमी रफ्तार से उत्तर दिशा में आगे बढ़ा है।

हालांकि यह कमजोर पड़ चुका है, लेकिन अभी भी तमिलनाडु–पुडुचेरी तट के बेहद करीब बना हुआ है, जिसके कारण तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। IMD ने बताया कि चेन्नई, नेल्लोर, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश होती रहेगी। इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात में बाधा की स्थिति बनी रह सकती है।

