श्रीलंका में भारी तबाही मचाने के बाद चक्रवात दित्वाह अब तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। इसकी गंभीरता को देखते हुए राज्य में हाई-अलर्ट जारी कर दिया गया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर 47 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनें भी एहतियातन कैंसिल की गई हैं।

एनडीआरएफ की 6वीं बटालियन की पांच विशेष टीमें वडोदरा से एयरलिफ्ट कर तमिलनाडु भेजी गई हैं। ये टीमें फॉल-वाटर रेस्क्यू और सीएसएसआर उपकरणों से पूरी तरह लैस हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके। प्रशासन तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

